पटना: राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देते हुए, छोटा परिवार सुखी परिवार का महत्व समझाया गया. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों काे समय पर गुरुवार के दिन आंगनबाड़ी सेंटर या अस्पताल में पहुंचाकर टीका लगाने की भी जानकारी दी.

आंगनबाड़ी केंद्रों पर सम्मेलन का आयोजन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी, सेविका सहायिका सहित गांव की महिलाएं मौजूद रही. दरअसल मिशन परिवार विकास के अंतर्गत बुधवार आरोग्य दिवस के अवसर पर मसौढ़ी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सास-बहू सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य रूप से जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन और इसके उपायों पर चर्चा की गई.



