11 फरवरी को कायनात मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन, मेधावी छात्रों को मिलेगा शिक्षा का बेहतर अवसर

कायनात इंटरनेशनल स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कायनात मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन कर रहा है। यह परीक्षा 11 फरवरी 2025 को आयोजित होगी, जिससे मेधावी छात्रों को शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सकेगा।

रजत जयंती और बुनियादी शिक्षा दिवस का आयोजन
विद्यालय की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) और 8 फरवरी को बुनियादी शिक्षा दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम (6 से 8 फरवरी 2025) आयोजित किए जा रहे हैं।

यह आयोजन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद् डॉ. जाकिर हुसैन की 127वीं जयंती को समर्पित है। इस अवसर पर “हम जमीन, हमारा गांव…हमारे लोग” नामक विशेष कार्यक्रम भी होगा, जिसमें समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित किए जाने वाले प्रमुख व्यक्तित्व

  • सुखदेव वर्मा मेमोरियल अवार्ड 2025– डॉ. सत्यजीत सिंह, संस्थापक, रुबन अस्पताल, पटना
  • डॉ. जेड. पलवी अवार्ड 2025– फरहत हसन, संस्थापक, इंटरनेशनल स्कूल, पटना
  • डॉ. रघुबंश प्रसाद सिंह मेमोरियल अवार्ड 2025- डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव, संस्थापक, माँ कमला चंद्रिका विद्या पीठ, जहानाबाद
  • डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल अवार्ड 2025- डॉ. अहमद अब्दुल हई, संस्थापक, हाई मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट और हई फाउंडेशन, पटना

    विशेष आयोजन
    6 फरवरी 2025 की शाम को कायनात फाउंडेशन और “नफरत छोड़ो – दिल को जोड़ो” संगठन के सहयोग से स्थानीय कवियों द्वारा एक काव्य सत्र का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading