बिहार के गालीबाज दारोगा: डायल 112 को कॉल करने पर देता है गाली, कहा- हमको शो-कॉज हुआ तो… कर देंगे..

बिहार में पुलिसकर्मियों की करतूतों से पूरे पुलिस महकमें को शर्मसार होना पड़ता है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जो पुलिस महकमें की किरकिरी कराने के लिए काफी होते हैं। बिहार पुलिस के एक गालीबाज दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सुधानी ओपी प्रभारी एक शख्स के साथ गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं। थाना आने के बजाए डायल 112 को शख्स ने कॉल कर दिया था। इसी बात से नाराज दारोगा शख्स को खुलेआम धमकाता दिख रहा है। शख्स की सिर्फ इतनी गलती थी कि उसने थाना आने के बजाए डायल 112 को कॉल कर दिया था। इस बात से नाराज दारोगा शख्स को खूब हड़काया।

वायरल वीडियो में दारोगा जी रहते हैं कि अगर उनसे शो-कॉज किया गया तो बांस कर देंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि मुजफ्फरपुर न्यूज़ वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के लोग खुद को पीपुल फ्रेंडली बताने वाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और आम लोगों के साथ गाली गलौज करने वाले दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading