सीएम नीतीश आज जाएंगे जमुई, प्रगति यात्रा के तहत देंगे करोड़ों की सौगात, इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। इसके तहत वो सभी जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश आज जमुई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे उनका हेलीकॉप्टर गरही पंचायत के धाबाटांड़ में लैंड करेगा। इसके बाद वे जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। सीएम गरही पंचायत में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। थोड़ी देर में सीएम जमुई पहुंचेंगे।

महिला थाना का करेंगे उद्घाटन 

सीएम सोनपै, जमुई सदर प्रखंड में महिला थाना का उद्घाटन। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद सीएम राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, खेल मैदान, तालाब, श्रम भवन और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन एवं निरीक्षण करेंगे। सीएम नीतीश समाहरणालय में समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम जमुई में 890 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

76.40 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री 76.40 करोड़ रुपये की लागत से बनी 58 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें -शिक्षा विभाग – 6.35 करोड़ (4 योजनाएं), नगर विकास एवं आवास विभाग – 1.06 करोड़ (1 योजना), सहकारिता विभाग – 2.06 करोड़ (4 योजनाएं), लघु जल संसाधन विभाग – 20.62 करोड़ (27 योजनाएं), बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम – 26.96 करोड़ (4 योजनाएं), ग्रामीण विकास विभाग – 45 लाख (2 योजनाएं), भवन निर्माण विभाग – 7.70 करोड़ (3 योजनाएं), समाज कल्याण विभाग – 9 लाख (1 योजना), पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – 11 लाख (2 योजनाएं), पंचायती राज विभाग – 4.89 करोड़ (4 योजनाएं), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग – 1.39 करोड़ (5 योजनाएं), श्रम संसाधन विभाग – 4.67 करोड़ (1 योजना)शामिल हैं।

814.47 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री 814.47 करोड़ रुपये की लागत से 16 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड – 12.92 करोड़ (2 योजनाएं), पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – 2.20 करोड़ (2 योजनाएं), जल संसाधन विभाग – 24.32 करोड़ (2 योजनाएं), नगर विकास एवं आवास विभाग –77.39 करोड़ (1 योजना), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग – 628.70 करोड़ (3 योजनाएं), अल्पसंख्यक कल्याण विभाग – 68.05 करोड़ (3 योजनाएं), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग – 86 लाख (3 योजनाएं) शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा

सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड की मदद से सुरक्षा जांच की गई और सीएम का काफिला पहले ही जमुई पहुंच चुका है। विभिन्न जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल को सुरक्षा के लिए बुलाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading