आज से 10वीं और 12वीं की परीक्षा, पटना में 54 सेंटर पर एग्जाम; इन चीजों को लेकर नहीं जाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। पटना में इसके लिए 54 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षा साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। छात्रों को 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य हैं। इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी। पहले दिन दसवीं में अंग्रेजी और बारहवीं में इंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी।

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। बच्चों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्कूल यूनिफॉर्म, प्रवेश पत्र और फोटो आईडी कार्ड लेकर ही सेंटर पर पहुंचे।

सीबीएसई ने बच्चों और अभिभावकों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही कहा कि जिन परीक्षार्थियों या अन्य शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिश की जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन्हें इस साल के साथ साथ अगले साथ भी परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

CBSE Exam Guidelines: परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

  • सभी रेगुलर परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
  • प्राइवेट परीक्षार्थियों को हल्के या उजले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
  • सभी परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आईडी कार्ड (रेगुलर छात्रों के लिए) या सरकारी फोटो पहचान प्रमाण (निजी छात्रों के लिए) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
  • पारदर्शी पाउच में पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केल, राइटिंग पैड, और पानी की पारदर्शी बोतल।

CBSE Exam Guidelines: परीक्षा में क्या नहीं लाया जा सकता

    • किसी भी छात्र को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है।
  • कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखी हुई पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, आदि।
  • वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स, पाउच आदि व्यक्तिगत वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
  • खाद्य पदार्थ (मधुमेह रोगियों को छोड़कर) लेकर जाने की किसी को अनुमति नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading