लंगट सिंह कॉलेज में विकास समिति की बैठक का हुआ आयोजन

लंगट सिंह कॉलेज में विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है, तथा कैंपस के रखरखाव, सौंदर्यीकरण तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन में काफी सफलता मिली है। उन्होंने कहा की कॉलेज छात्रों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था के साथ ही कैंपस में छात्रों को सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है।

कॉलेज में राज्य सरकार के सहयोग से इन्फ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक सुविधाओं के क्षेत्र में बिस्तृतिकरण और मेंटेनेंस के कई काम पूरे किए गए हैं तथा कई परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है। प्रो राय ने कॉलेज के लिए विकास परियोजनाओं के चयन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में चर्चा के लिए विकास परियोजनाओं का चयन छात्रों से लिए गए फीडबैक और उनके सुझावों के आधार पर किया गया है।

विकास समिति की बैठक में कॉलेज के नवनिर्मित ई लाइब्रेरी भवन में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने, नवनिर्मित स्मार्ट कक्षाओं के लिए सहायक डिजिटल उपकरण और इंटरनेट सुविधा, प्रत्येक विभाग में छात्रों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध करने, विभागों में कंप्यूटर और इंटरनेट में आईटी सुविधाएं, विभिन्न बुनियादी ढांचे के रखरखाव आदि पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए। साथ ही सभी छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा विज्ञान विषयों में प्रैक्टिकल की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए भी निर्णय लिया गया।

बैठक में विश्वविद्यालय कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के डीन प्रो आले मुज्तबा, विश्वविद्यालय अभियंता ई. राजेश कुमार, प्रो संजीव मिश्रा, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, जेई मुन्ना शर्मा, ऋषि कुमार, सकलदेव मिस्त्री सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading