बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा के रिजल्ट कब जारी किये जाएंगे इस बात की घोषणा कर दी हैं। इस बात की जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने कहा कि इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में और मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।


इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गई, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई है, जो 25 फरवरी तक चलेगी। बिहार बोर्ड कई सालों से लगातार अन्य राज्यों की अपेक्षा इंटर और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट सबसे पहले जारी करता आ रहा है, इसी तरह इस साल भी सबसे पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले आएगा।


