‘ 2025 में मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार…’, भविष्यवाणी से सियासी सनसनी

पटना: बिहार महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक है और बैठक में भाग लेने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा गुरुवार को पटना पहुंची हैं. पटना पहुंचने के बाद उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा और सीधे तौर पर कह दिया कि अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं होंगे.

‘मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार’-अलका लांबा

अलका लांबा ने कहा कि नीतीश कुमार 2025 में बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. उनकी विदाई तय है. अलका लांबा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है. नीतीश कुमार सिर्फ वादा करते हैं, लेकिन उसको पूरा नहीं करते हैं.

महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक

अलका लांबा ने कहा कि कल हमने अपने पूरे प्रदेश के महिला कांग्रेस की एक बड़ी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. इस बैठक में 2025 की चुनाव की तैयारी को लेकर पूरी योजना बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि मैं प्रत्येक जिला का दौरा करूंगा प्रत्येक लोकसभा विधानसभा क्षेत्र में जाऊंगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो करना होगा करुंगी.

महिला आरक्षण बिल पर क्या बोलीं अलका लांबा

तेजस्वी यादव के महिला मान सम्मान योजना का पूरी तरह समर्थन करते हुए अलका लांबा ने कहा कि इसी से समझ जाइए हम लोग जो कहते हैं वह करेंगे. हमारी सरकार आएगी और हम लोग महिलाओं को हर सुविधा देंगे. उन्होंने कहा कि अगर बजट सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं किया गया तो महिला राष्ट्रीय कांग्रेस इस पूरे मामले में संसद का घेराव करेगी.

‘पार्टी से महिलाओं को जोड़ेंगे’

अलका लांबा ने कहा कि इस साल सिर्फ बिहार का चुनाव है और इसको लेकर हम बिहार दौरे पर रहेंगे. बिहार के सभी जिलों में दौरा करेंगे. ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को अपने पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में कांग्रेस के महिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जाएंगे. उसके बाद सदस्यता अभियान को भी गति दी जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.