‘RJD में जाने वाले हैं नीतीश कुमार…’ लालू के करीबी भाई वीरेंद्र का दावा

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आ गया है. लालू यादव के करीबी और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र का दावा है कि जल्द ही नीतीश कुमार आरजेडी में वापसी करेंगे. भाई वीरेंद्र ने यह प्रतिक्रिया तब दी है, जब गुरुवार को नीतीश कुमार दिल्ली में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे. इस बयान के बाद से सभी हैरान हैं.

भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान

राजधानी पटना के मनेर में पूर्व मंत्री राम लखन सिंह यादव के मूर्ति अनावरण पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के साथ पहुंचे आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल पर विधायक ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल दिल्ली में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह मे नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने तंज कसा है.

‘जगदा बाबू हमारे साथ’

वहीं आरजेडी कार्यालय में जगदानंद सिंह के नहीं जाने पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि कौन आने वाला है, कौन जाने वाला है, यह तय हमारे पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा किया जाना है. जगदा बाबू हमारे साथ हैं. वहीं बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार भी हम लोग महागठबंधन के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.