मुजफ्फरपुर के शेरपुर स्थित ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के आठवीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय वार्षिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस अवसर पर आज बाल मेला लगाया गया था। इस दौरान शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने पाक साला प्रदर्शनी लगाईं और अपने लजीज पकवानों से आगत आगंतुकों आकर्षित किया।

बच्चों ने अपने लजीज पकवानों में कुरकुर मुरमुर ,आलू कचालू, पानीपुरी, कोल्ड ड्रिंक सहित कई अन्य पाक पकवानों व शर्बत के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही कई प्रकार के झूले भी बच्चों द्वारा तैयार किये गए थें।

वहीं बच्चों के साथ साथ अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर एवं विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने स्वाद के साथ साथ झूलों का भी जमकर आनंद लिया।

मौके पर पहुंचे नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने भी बच्चों द्वारा लगाए गए फ़ूड स्टॉल का भ्रमण किया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। आगे विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार झा ने बताया कि विद्यालय द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे कि बच्चे अपने हुनर को न केवल निखारते है, बल्कि अपने आम जीवन के संघर्षों के लिए मजबूत और आत्मनिर्भर भी बनते हैं।


