PM मोदी के बाद अब JP नड्डा भी बिहार दौरे पर, चुनाव से पहले सुलझाएंगे ‘पेंच’

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है. दिल्ली फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी का फोकस बिहार पर है. एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर का दौरा किया और अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार दौरे पर हैं. वह बिहार बीजेपी के उलझन को सुलझाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे. चुनाव को लेकर कई स्तर पर रणनीतियों को लेकर राय-शुमारी भी करेंगे.

मंत्रिमंडल विस्तार पर लगेगी मुहर

लंबे समय से नीतीश कैबिनेट का विस्तार लंबित है. विधानसभा चुनाव में अब कम वक्त रह गए हैं और पार्टी के सामने जातिगत समीकरण को साधने की चुनौती है. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरे पर भी मुहर लग जाएगी. बीजेपी कोटे के चार नेता कैबिनेट में शामिल होंगे. मिल रही जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल से कुछ नेताओं की छुट्टी भी हो सकती है.

राज्य परिषद की बैठक पर संशय
19 जनवरी 2025 को राज्य परिषद की बैठक होनी थी लेकिन बैठक लगातार टल रही है. राज्य परिषद की बैठक में ही प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मनोनयन पर मुहर लगनी है. मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष राज्य समिति की बैठक से पूर्व मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं.
बोर्ड-निगम और आयोग के गठन पर लगेगी मुहर
बिहार में बोर्ड-निगम के गठन का मामला भी लटका पड़ा है. इसके अलावे प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री कार्यक्रम का गठन नहीं हो सका है. माना जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्रिमंडल की सूची और फेरबदल को भी अंतिम रूप देंगे. केंद्र की कमेटी में बिहार बीजेपी के नेताओं को जगह मिल सकती है. लगभग 40 से अधिक पदों पर बिहार बीजेपी के नेताओं को एकोमोडेशन किया जा सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading