महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर बाबा भोले नाथ और माता पार्वती के दर्शन व पूजन को उमड़ा भक्तों का भारी जन शैलाव।


बता दें कि राजधानी पटना से सटे बैकटपुर गांव में स्थित है प्राचीन और एतिहासिक शिवमंदिर जिसे श्री गौरीशंकर बैकुण्ठधाम के नाम से भी जाना जाता है। इस प्राचीन मंदिर की महिमा अतीत के कई युगों से जुड़ी हुई है।


पटना से 30 किलोमीटर दूरी पर बसा है बैकठपुर शिव मंदिर यह पौराणिक मंदिर कई सैकड़ो साल पहले से यहां विराजमान है यहां की आस्था की बात करें तो दूर दराज से या फिर कहे तो बाहर के राज्यों से भी लोग यहां पूजा अर्चना तथा भगवान शिव व माता पार्वती का दर्शन करने आते हैं।
