बिहार के शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ की गूंज; सीएम नीतीश ने यह बातें कहीं

आज महाशिवरात्रि है। बिहार समेत पूरा देश महादेव की भक्ति में डूबा हुआ है। पटना के खाजपुरा शिव मंदिर, बैकुंठनाथ मंदिर, लखीसराय के अशोकधाम मंदिर, मुजफ्फपुर के गरीबनाथ मंदिर, मधेपुरा के सिहेंश्वर, गया के कोटेश्वर नाथ धाम, सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर, वैशाली के हरिहरनाथ मंदिर, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, बक्सर के ब्रह्मेश्वर नाथ समेत लगभग सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है।

विभिन्न घाटों से जल लेकर आये श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से ही दिखने लगी। पंक्तिबद्ध होकर भक्त हर-हर महादेव का जयकारा लगाते नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंच रहे और भोलेनाथ का दर्शन कर रहे हैं।

चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज है। इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है।

यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनायें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आयेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading