मुजफ्फरपुर के संगम जीविका संकुल संघ खबरा, मुसहरी में ट्रैफिक डीएसपी नीलाभ कृष्ण के द्वारा संगम संकुल संघ के दीदियों एवं कैडर के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर बैठक आयोजित किया गया .


इस बैठक में सर के द्वारा ट्रैफिक नियमों को विस्तार से बताया गया तथा सड़क पार करते समय सावधानी कैसे बढ़ता जाए इस पर भी विस्तार से बताया गया एवं परिवार के सदस्यों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का निश्चित रूप से उपयोग करें इसके लिए जागरूक किया गया।


जिससे दुर्घटना से बचा जा सके इस बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक शोभा साव, क्षेत्रीय समन्वयक मयंक शेखर सुमन, संगम संकुल संघ की अध्यक्ष पूनम देवी, लेखापाल मीना देवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

