भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हाराया, कंगारूओं से लिया बदला

भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियन ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हारा दिया है। इसके साथ ही भारत चैंपियन ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

भारत की तरफ से विराट कोहली ने शानदार 84 रन 98 गेंद की मदद से बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 264 रन बनाया और 265 का लक्ष्य रखा। इसको टीम इंडिया ने 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आखिर में केएल राहुल 34 बॉल पर 42 रन बनाकर नाबाद रहें। इस मैच में विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के आवार्ड से नवाजा गया।

दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 265 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन भारतीय टीम ने इस लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया।

इसके साथ ही, भारत दुबई के मैदान पर 250+ रन का स्कोर चेज करने वाली दुनिया की केवल चौथी टीम बन गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.