मुजफ्फरपुर भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सभागार में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सेमिनार आयोजित

मुजफ्फरपुर के भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में एन एन एस के कार्यक्रम  में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  को एक सेमिनार के रूप में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के एन एन एस समन्वयक डॉ सौरभ ने किया। इसमें महाविद्यालय के बीएड और डीएलएड के विद्यार्थियों ने अपने विचारों को रखा।

साथ मे सभी ने शपथ लिया कि हम बेटियों को अवसर प्रदान करेंगे, ताकि बेटियां सशक्त हो और समाज और देश विकसित हो ।

इस कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्रभारी डॉ राजेश कुमार वर्मा जी बहुत अच्छे ढंग से समझाया , सभी ने इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय पर गर्व महसूस किया, हम लोगों को प्रशिक्षण के दरम्यान इस तरह के नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान और अवलोकन करने का मौका प्रदान किया जा रहा है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading