बिहार में एसपी सिंगला कंपनी को किया गया बैन, पुल गिरने के मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का एक्शन

बिहार में मशहूर कंपनी एसपी सिंगला को बैन कर दिया गया। यह कार्रवाई पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पद छोड़ने से पहले की है। इस बात की जानकारी विजय कुमार सिन्हा ने खुद दी।

उन्होंने कहा कि भागलपुर के अगुवानी घाट हादसे की जिम्मेवार पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला ही है, इसलिए इस कंपनी को दोषी मानते हुए डिबार कर दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अगुआनी घाट पुल गिरने के मामले में एजेंसी एस सिंगला दोषी पाई गई है। इसलिए कंपनी को डिबार करने के आदेश हमने दिया था। विजय सिन्हा ने कहा कि मैंने संबंधित इंजीनियर पर भी कार्रवाई करने के आदेश जारी किये थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए विकास आयुक्त के नेतृत्व में कमिट बनेगी और गंगा पुल पर पुल निर्माण के लिए एजेंसी चयन का काम होगा।

पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री होने के नाते मेरी नजर सभी विभागों पर नजर रहती है।

उन्होंने कहा कि सिंगला कंपनी जबतक अगुवानी घाट पुल का निर्माण नहीं करा देती, तबतक वह दूसरे टेंडर में भाग नहीं ले सकती। विजय सिन्हा ने कहा कि मैंने जो हमने आदेश दे हैं, इसे कोई बदल नहीं सकता।

पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अंतिम समय में आदेश दे दिए गए हैं और कार्रवाई होकर रहेगी। उन्होंने बताया कि अगवानी घाट पुल का फाइल मिल नहीं रहा था। फाइल देने में बहुत खेल किया जा रहा था। सीएम का साफ निर्देश दिया था, हमने कार्रवाई की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading