मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन राव मधुकर भागवत बुधवार शाम बिहार पहुंच गए हैं. वे अगले चार दिनों तक मुजफ्फरपुर में प्रवास करेंगे. इस दौरान वो कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जहां हिंदुत्व, शिक्षा और सामाजिक एकता पर चर्चा करेंगे.

इस दिन होगी शाखा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक: मिली जानकारी के अनुसार 7 मार्च को मोहन भागवत प्रांत और शाखा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

इसके लिए वो रामदयालु सिंह कॉलेज में शाखा और कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. वहीं आठ मार्च को सिकंदरपुर स्टेडियम में शाखा में भी हिस्सा लेंगे. आठ मार्च तक यहां प्रवास के बाद वो रवाना हो जाएंगे.

मोहन भागवत को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था: बुधवार की शाम शहर के कलमबाग चौक पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का काफिला पहुंचा था. जिसे देखते हुए संघ प्रमुख के प्रवास को लेकर जिले में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. उनके ठहरने के क्षेत्र समेत शहरी क्षेत्र में पुलिस चौकस है. सुरक्षा को लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारी स्वयं विधि व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं.

मोहन भागवत कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण: 7 मार्च को वो प्रांत और शाखा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. रामदयालु सिंह कॉलेज में शाखा और कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात होगी.

8 मार्च को वो सिकंदरपुर स्टेडियम में शाखा में भाग लेंगे. वहीं 9 मार्च को वो नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. बता दें कि संघ प्रमुख के ठहरने वाले क्षेत्र समेत पूरे शहर में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है. सभी इलाके में पुलिस बल तैनात है.
