हसबैंड जेल गए तो वाइफ को बना दिया..’ राबड़ी देवी पर उखड़ गए नीतीश कुमार

पटना: बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार अचानक राबड़ी देवी पर उखड़ गए. बजट सत्र में लालू-राबड़ी की सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि इन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया. पति जेल गए तो पत्नी को सीएम बना दिए. इनकी सरकार में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ.

विधानसभा में उठा महिला हिंसा का मुद्दा : दरअसल शुक्रवार को जब नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंचे तो महिला हिंसा के मुद्दे पर विपक्षी सदस्य सदन में हंगामा कर रहे थे. विपक्ष को हंगामा करते देख नीतीश कुमार नाराज हो गए. इसके बाद मुख्यमंत्री विधान परिषद पहुंचे तो वहां भी विपक्षी सदस्यों हंगामा करने लगे.

राबड़ी देवी पर उखड़ गए नीतीश कुमार : विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सदस्यों को खूब फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि आप लोग कुछ नहीं जानते है, विपक्ष की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इन लोगों ने आपको बना दिया है, इसलिए आज बोल रही है.

आपको पता है कि राजद की सरकार ने महिलाओं ने क्या काम किया है?. आज से पहले महिलाएं पढ़ती थीं क्या?. कभी लड़कियां विद्यालय जाती थी? शिक्षा की क्या व्यवस्था थी इसे सबने देखा है.

हस्बैंड जेल गए तो वाइफ को बना दिया CM’ : इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि, इनके पति जब जेल गए तो इन्हें (राबड़ी देवी) सीएम बनाया.

नीतीश कुमार ने पूछा कि इन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया?. महिलाओं के लिए जितना काम हुआ हमारी सरकार ने किया. इसके बाद कुछ देर तक आरजेडी और जेडीयू के विधान परिषद सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading