बिहार में 25 करोड़ की लूट, भोजपुर में ज्वेलरी शो रूम में अपराधियों ने आधा घंटा तक मचाया उत्पात

बिहार के भोजपुर में ज्वेलरी शो रूम में लूट की घटना सामने आयी है. घटना नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक के समीप तनिष्क शो रूम का बताया जा रहा है. अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटकांड की घटना को अंजाम दिया है. स्टोर मैनेजर के अनुसार 25 करोड़ की लूट हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शो रूम को सील कर दिया है.

सोना-चांदी के जेवरात लूटकर फरार: स्टोर मैनेजर मृत्युंजय कुमार के मुताबिक हथियार के बल पर अपराधी शो रूम अंदर घुसे और चंद मिनटों में सोना-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए. इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है. घटना के बाद नगर थाना की पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.

सुरक्षा गार्ड के हथियार छीने: बता दें कि जहां तनिष्क शो रूम है वह शहर का सबसे ज्यादा भीड़ वाला इलाका आता है. इसके बावजूद अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गया. इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की गयी है. अपराधी गार्ड का बंदूक छीनकर फरार हो गए हैं.

6 अपराधियों ने की लूट: शो रूम के मैनेजर के मुताबिक घटना सुबह 10:30 बजे हुई. 6 की संख्या में अपराधी आए और शो रूम के सामने गाड़ी खड़ी कर दी. बताया कि शो रूम के नियम के अनुसार एक बार में 4 से अधिक ग्राहक की एंट्री नहीं हो सकती इसलिए पहले दो लोग अंदर घुसे, जैसे ही छठा अपराधी अंदर आया मैनेजर के ऊपर पिस्टल तान दी.

तनिष्क शो रूम की सेल्स गर्ल सिमरन ने बताया कि “जैसे ही अपराधी अंदर प्रवेश किये वैसे ही हमको शंका हो गया कि यह लोग लूटपाट की घटना को अनजान देने आए हैं.उसी समय शोरूम के अंदर एक जगह छुप गए और डायल 112 को फोन किया. एक बार बात हुई तो लोगों के द्वारा बताया गया कि पुलिस की गाड़ी पहुंच रही है, लेकिन आधा घंटा के अंदर तक पुलिस की गाड़ी नहीं पहुंची.

छानबीन के लिए एसआईटी गठित: बताया जा रहा है कि शो रूम दो फ्लोर पर बनाया गया है. दोनों फ्लोर से करीब आधे घंटे तक कर्मियों को बंधकर बनाकर लूटपाट की. इस दौरान शटर को अंदर से बंद कर दिया था ताकि कोई बाहर से नहीं आ सके. इस घटना को लेकर एसपी ने जांच के लिए एसआईटी की गठन किया है. सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

हालांकि इस मामले में भाग रहे अपराधियों और पुलिस मुठभेड़ की बात भी सामने आई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो बबुरा में अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़ हो रहा है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading