भूलकर भी ना बताये किसी को अपनी मां का नाम, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, माता पिता का नाम बताकर लोग खुद को गर्वान्वित महसूस करते है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मां का नाम बताना आपको इतना भारी पड़ सकता है कि आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। इसकी पुष्टि खुद भारतीय स्टेट बैंक ने की है। आरबीआई ने इसके लिए बकायदा 17 करोड़ ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है।

आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
आरबीआई ने अपने करीब 17 करोड़ डेबिट कार्ड धारकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ग्राहक किसी भी सूरत में किसी को भी अपनी मां का नाम ना बताएं, क्योंकि इसके जरिए ठग आपके बैंक तक पहुंच सकते हैं और आपका खाता खाली कर सकते है। दरअसल बैंक का कहना है कि जब भी कोई ग्राहक अपने डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड रीसेट करता हैं तो सिक्योंरिटी वाले सवाल में मां का नाम या आपका घर का नाम मांगा जाता है। ऐसे में मां का नाम किसी के साथ शेयर करना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि सिक्योरिटी सवाल के जरिए हैकर आपके खाते तक पहुंच सकता है।

वैसे तो इंटरनेट बैंकिंग या जहां भी पासवर्ड की जरूरत होती है, वहां अधिकतर लोग आसान पासवर्ड रखते हैं ताकि याद करने में आसानी हो लेकिन कई बार ऐसा करना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है, क्योंकि आसान पासवर्ड को आसानी से ट्रैक करके तोड़ा जा सकता है।ऐसे में आपके लिए बेहतर है कि समय-समय पर अपने बैंक के कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड बदलते रहें। ताकि कोई हैकर आपको आसानी से ट्रैक ना कर सके। साथ ही किसी के साथ अपनी मां का नाम या पेट नेम या फिर ओटीपी को शेयर ना करें।
