WhatsApp के सीईओ जान कौम इसी साल से अपने पद से इस्तीफा दिया है। कौम के इस इस्तीफे के पीछे वजह डाटा की प्राइवेसी बताई गई। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक गुडिंग एंड कंपनी ने खुलासा किया है कि वह इस साल मार्च में अमीलिया द्वीप पर व्हाट्सएप के सह-संस्थापक जान कौम की 10 पोर्श कारों को पेश करेगी।
सह संस्थापक के लिए यह सिर्फ अपने गैराज को साफ करने का तरीका है लेकिन दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार पोर्श की एकसाथ 10 गाड़ियों की बिक्री की खबरें आश्चर्यचकित करती हैं।
कौम को दुर्लभ पोर्श गाड़ियों से गहरा प्रेम है। इनके संग्रह में पिछले 25 वर्षों से कई ऐसे मॉडल शामिल हैं जो अनोखे हैं। इनके पास 1990 के दशक के 911 से लेकर 964 Carrera RS Lightweight, 964 Carrera भी मौजूद है बता दें, 964 Carrera की मात्र 55 यूनिट सेल के लिए बनाई गई थी। जिनमें से एक कौम के पास है। वहीं 993 Carrera भी कौम के पास मौजूद है।