राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में उतरे ये एक्टर्स, जाने किसने क्या कहा

संजू फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर ने राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन आरोपों को हिरानी के वकील ने सिरे से खारिज किया है। यौन शोषण का आरोप लगते ही राजुकमार हिरानी की अगली फिल्म क्लीन चिट मिलने तक रोक दी गई है। वहीं हिरानी के ऊपर लगे इन आरोपों से बॉलीवुड में सन्नाटा पसरा है । कुछ स्टार्स इस पूरे मामले पर कहने से बचते नजर आए तो कुछ खुलकर हिरानी के समर्थन में उतर आए हैं। तो चलिए  जानते हैं कि आखिरकार वो  कौन  से वह स्टार्स हैं जो राजकुमार हिरानी को सपोर्ट कर रहे हैं।

बोनी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा – ‘राजकुमार हिरानी बेहद अच्छे व्यक्ति हैं, वह ऐसा कर ही नहीं सकते। मैं इस आरोप में विश्वास नहीं करता। वह ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते।’

दिया मिर्जा पिंकविला  वेबसाइट से बातचीत में दीया मिर्जा ने कहा कि ‘मैं ये खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। राजू सर को मैं पिछले 15 सालों से जानती हूं।

मैं केवल उम्मीद करती हूं कि जांच के बाद सच्चाई बाहर आ जाए। मैं अब तक जिन लोगों के साथ काम कर चुकी हूं उनमें वो सबसे बेहतर इंसान हैं।’

अमरदीप झा हिरानी के साथ ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमरदीप झा हिरानी के सपोर्ट में उतर आई हैं। अमरदीप झा ने कहा- ‘मैं यह खबर सुनकर हैरान हूं। मुझे इस खबर पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है।

सेट पर वह बहुत अच्छे रहते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए शख्स हैं। सेट पर सभी को समानभाव से ट्रीट करते हैं। मेरी उनसे सिर्फ सेट पर ही बात हुई है। मैं सपने में भी ऐसा सोच नहीं सकती।’

शरमन जोशी ‘3 इडियट्स’ में राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके एक्टर शरमन जोशी राजकुमार हिरानी के समर्थन में आए हैं। शरमन जोशी ने ट्वीट किया – ‘राजू सर.. एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। यह गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.