जानिए रेखा और ऐश्वया राय बच्चन की केमिस्ट्री, ऐश्वर्या को दिल के बेहद करीब मानती हैं रेखा

रेखा और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच केमिस्ट्री कमाल की है। दोनों ने कई मौकों पर एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर भी किया है। रेखा का ऐश्वर्या के लिए दिल को छू लेने वाला खुला खत तो आपको याद ही होगा।

एक बार फिर रेखा और ऐश्वर्या के बीच ऐसा ही प्यार देखने को मिला। कैफी आजमी की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी फंक्शन था,  जहां ये  दोनों अभिनेत्रिया एक-दूसरे से बड़ी ही गर्मजोशी से मिलती हुई दिखाई दीं, जैसे कितने सालो बाद मिली हों।


जैसे ही रेखा ने  ऐश्वर्या को देखा, गले लगा लिया और किस किया। फोटोग्राफर्स ने रेखा और ऐश्वर्या से साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा तो रेखा ने तुरंत ऐश्वर्या को अपनी बाहों में ले लिया और कैमरे के सामने पोज दिए।

रेखा ने जब ऐश्वर्या के लिए ओपन लेटर लिखा था उसमें रेखा ने लिखा था, ‘जितने भी रोल मिले, तुमने उन्हें बेहतरीन तरीके से निभाया पर अराध्या की मां का तुम्हारा किरदार मुझे ज्यादा खुशी देता है। तुम्हारे लिए बेहद खुशियों की दुआ करती हूं। बहुत सारा प्यार। जीते रहो। रेखा मां’।


बता दें कि ऐश्वर्या राय रेखा को ‘मां’ कहकर पुकारती हैं। फिल्म ‘जज्बा’ के लिए जब रेखा उन्हें अवॉर्ड दे रही थीं, तब ऐश्वर्या ने कहा था, ‘मां से इस पुरस्कार को पाना सम्मान की बात है।’ रेखा ने भी जबाव दिया, ‘उम्मीद करती हूं कि कई सालों तक आपको पुरस्कार देती रहूं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.