कैंसर को मात देने के बाद सोनाली का सुधरा हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद अब एक फाइटर की तरह अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। सोनाली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी सुंदर दिखाई दे रही है, जिसमे सोनाली ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है। सोनाली तस्वीर में काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं। सोनाली के साथ इस तस्वीर में उनका बेटा रणवीर भी दिखाई दे रहा है। सोनाली ने अपनी कुछ सिंगल तस्वीर भी शेयर की हैं। जो कि उनके फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

सोनाली ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था। बीता साल उनके लिए बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा। पोस्ट में सोनाली ने बताया कि वह कैंसर का इलाज करने के लिए वे न्यूयॉर्क गईं, जहां कुछ महीनों तक उनका इलाज चला। इसके साथ ही उन्होंने लिखा , हैप्पी और हेल्दी नए साल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा है, अब मैं हैपी और हेल्दी 2019 की कामना करती हूं। मेरे लिए मेरा पिछला सफर बहुत व्यापक था।

सोनाली ने आगे लिखा था, मैंने इस दौरान काफी कुछ सीखा है, अब मेरे बाल धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं, मुझे लगता है कि मैं साल 2019 में एक और ब्लो-ड्राय के लिए तैयार हूं, मैं अब खुद को काफी अच्छा महसूस कर रही हूं, मैं उन लोगों का धन्यवाद करती हूं, जो लगातार मेरे साथ खड़े रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading