भव्य श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन, सभी श्रद्धालु आमंत्रित

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव 30 मार्च 2025 से 07 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भक्तों के लिए प्रतिदिन भजन, वेद पाठ, राम कथा और भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

यह भव्य आयोजन ब्रह्मस्थान, रेपुरा चकबरकुर्वा, थाना-करजा, मुजफ्फरपुर, बिहार में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 30 मार्च को कलश शोभा यात्रा से होगी, जबकि 04 अप्रैल को गंगाशैली महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समापन 07 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार एवं यज्ञ पूर्णाहुति के साथ होगा।

यह महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव केवल आध्यात्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। हम सभी धर्मप्रेमी जनों से अनुरोध करते हैं कि इस शुभ अवसर पर पधारें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।”

इस कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के यज्ञाचार्य डॉ. ऋषिकेश उपाध्याय और मानस कथावाचक श्री मनीष माधव जी अपनी उपस्थिति से इसे दिव्यता प्रदान करेंगे। सामूहिक उपनयन संस्कार के लिए इच्छुक श्रद्धालु आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं।

आयोजक ब्रह्मस्थान महायज्ञ समिति एवं ब्रह्मस्थान महादेव ट्रस्ट ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार, मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ इस शुभ आयोजन में भाग लें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

तो आप भी इस भव्य महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। अधिक जानकारी और निबंधन के लिए संपर्क करें – 9572131710, 9304777460। जय सियाराम!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading