बिहार के लोगों को ‘लाल’ नोटिस, पीएम आवास योजना से जुड़ा मामला

पटना: बिहार में वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए 6 लाख 21 हजार प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी मिली है और इसमें से 2.38 लाख को पहली किस्त की राशि भी जारी हो गई है.

1.90 लाख को दूसरी किस्त और 1.06 लाख को तीसरी किस्त दे दी गई है. बुधवार को बीजेपी के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के एक प्रश्न के जवाब में विधानसभा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने यह जानकारी दी.

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को नोटिस: श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि अब तक 5.69 लाख आवास अपूर्ण है. श्रवण कुमार ने कहा कि तीनों किस्त मिलने के बाद भी योजना के तहत मकान नहीं बनाया है. ऐसे 19,495 के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज किया गया है.

लाल और सफेद नोटिस: चेतावनी के बाद भी जिन्होंने मकान नहीं बनाया है, 67,733 लाभार्थियों को रेड नोटिस दिया गया है और 82,441 लाभार्थियों को व्हाइट नोटिस भी दिया गया है. इस तरह कुल 169669 लोगों को विभिन्न तरह की नोटिस दी गई है.

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक प्रक्रिया बनी हुई है और उसी के तहत लोगों को नोटिस जारी किया जाता है और कार्रवाई की जा रही है.

19495 पर सर्टिफिकेट केस: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बिहार में जिन लोगों को काफी पहले राशि दे दी गई, फिर भी मकान नहीं बनाए हैं, उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है.

सरकार की मंशा है कि गरीबों को आवास मिले लेकिन राशि लेने के बाद भी कुछ लोग मकान नहीं बनाते हैं. पहले व्हाइट नोटिस जारी किया जाता है. बिहार में अब तक 82441 लाभार्थियों को यह नोटिस जारी किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.