लालू की तरह तेज प्रताप की ‘कुर्ता फाड़’ होली, खूब गाया गाना, बोले- ‘सीएम बनने जा रहे तेजस्वी’

पटना: होली का पर्व बिहार में शुक्रवार को मनाया गया. वहीं शनिवार 15 मार्च को भी कई स्थानों पर होली सेलिब्रेट की जा रही है. आज भी पूरे बिहार में हर्षोल्लास के साथ होली मनायी जा रही है.

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद के अंदाज में होली खेला. तेज प्रताप यादव अपने सरकारी आवास 26 एम स्टैंड रोड पर अपने समर्थकों के साथ ठेठ देसी अंदाज में होली का त्यौहार मनाते दिखे.

तेज प्रताप की कुर्ता फाड़ होली: होली में लालू प्रसाद की कुर्ता फाड़ होली को सभी याद करते हैं. लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज लालू प्रसाद के रूप में नजर आए और अपने कार्यकर्ताओं के साथ जहां जमकर होली खेली. वहीं उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कुर्ता फाड़ होली भी खेली. लालू के रंग में तेज प्रताप यादव नजर आए.

होली की दी शुभकामना: तेज प्रताप यादव ने पूरे बिहार के लोगों को होली की शुभकामना दी. तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके पिताजी की होली को सभी याद करते हैं. यही कारण है कि उन्हीं के अंदाज में वह भी होली मना रहे हैं. उनके द्वारा खेले गए होली के रिवाज को जीवित रखने का काम कर रहे हैं. तेज प्रताप ने कहा कि यही कारण है कि वह कपड़ा फाड़ होली खेल रहे हैं.

विपक्ष पर निशाना: होली के अवसर पर तेज प्रताप यादव ने विरोधी दल के नेताओं पर तंज करते हुए कहा कि जनता विरोधी लोगों के कुर्ता को फाड़ने का काम करेगी. विपक्षी दल द्वारा असली होली नवंबर में विधानसभा चुनाव के बाद खेले जाने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि असली होली और नकली होली क्या होता है. होली एक फेस्टिवल है. अभी असली होली मनाने का काम हो रहा है.

तेज प्रताप ने गया होली गीत: जिस तरीके से लालू प्रसाद होली के दिन फगुआ का गीत गाते नजर आते थे, उसी अंदाज में तेज प्रताप यादव ने भी अपने समर्थकों के बीच होली का गाना गाते दिखे. उन्होंने “बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले” वाला गीत अपने समर्थकों के साथ गया.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading