पटना: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को साधने की तैयारी कर रही है. उसी को देखते हुए आज से युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के द्वारा चंपारण के भितरवा आश्रम से ‘पलायन रोको नौकरी दो यात्रा’ की शुरुआत हो रही है.

इस आश्रम से होगी यात्रा की शुरुआत: चंपारण के भितिहरवा आश्रम जहां से गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी वहीं से यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के द्वारा पलायन रोको नौकरी दो यात्रा की शुरुआत होगी. इस यात्रा को लेकर 10 मार्च को सदाकत आश्रम में बड़ी बैठक हुई थी. जिसमें पार्टी के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिबा ने इसकी जानकारी दी थी. इससे पहले वह दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा पर विस्तृत चर्चा की थी.

यात्रा के चेहरे पर संसय: इस यात्रा की रूपरेखा कांग्रेस के युवा नेता और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने तैयार की थी. चर्चा थी कि वही इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे. हालांकि उनके नाम पर पार्टी में विवाद शुरू हो गया. यही कारण है कि 10 मार्च के प्रेस वार्ता में किसके नेतृत्व में यह यात्रा होगी इसकी घोषणा नहीं हो सकी.

यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल: आज से शुरू होने वाली पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी रहेंगे. वहीं इसके अलावे बिहार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

यात्रा को लेकर पार्टी का पत्र: आज से शुरू होने वाली पलायन रोको नौकरी दो यात्रा को लेकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिबा के संयुक्त हस्ताक्षर से एक पत्र जारी किया गया है.

जिसने लिखा गया है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जदयू की सरकार की युवा विरोधी नीतियों के चलते पंक्ति बेरोजगारी के कारण बिहार के युवा लगातार पालायन करने के लिए मजबूर हैं. किसी के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने मिलकर पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के माध्यम से बिहार के युवाओं के संघर्ष पर प्रकाश डालने के लिए एक जनआंदोलन की पाल की है.

नेतृत्वकर्ता का नाम नहीं: पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इस यात्रा का नेतृत्व बिहार के युवा करेंगे लेकिन आप और हम इस यात्रा में शामिल होकर बिहार के युवाओं की लड़ाई को मजबूती प्रदान कर सकते हैं इसके लिए आप सादर आमंत्रित हैं. पत्र में लिखा गया है कि आंदोलन 16 मार्च को ऐतिहासिक स्थल भीतिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होगा और पटना में समाप्त होगा.