हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 10 lite लांच किया । Honor 10 Lite की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। Honor 10 Lite फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर 20 जनवरी से दोपहर 12 बजे होगी। इसके अलावा फोन को ऑनर के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। Honor 10 Lite 24MP का AI सेल्फी कैमरा मिलेगा।
आइये जानते है Honor 10 Lite के स्पेसिफिकेशन
Honor 10 Lite में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM माली G51 MP4 GPU मिलेगा। यह फोन 4GB/6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Honor 10 Lite का कैमरा

चलिए अब हम बात करते है फोन के कैमरे की, तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले, हाईसीलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। फोन में 3400mAh की बैटरी मिलेगी।
जाने Honor 10 Lite की कीमत
Honor 10 Lite के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और क्लियरट्रिप का 2,800 रुपये का वाउचर मिलेगा।
