Maruti Ciaz और Hyundai Verna को टक्कर देगी Honda City

होंडा कार्स ने अपनी पॉपुलर सेडान होंडा सिटी की कीमतें घटाने का किया, ये कीमतें होंडा सिटी के अलग-अलग वैरियंट्स पर घटाई गई हैं। हाल ही में होंडा ने मारुति सियाज को टक्कर देने के लिए को नई Honda City ZX MT का पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया था। ऐसा माना जा रहा है कि होंडा सिटी की बिक्री में कमी आने के बाद होंडा ने यह कदम उठाया है।

होंडा को मारुति सुजुकी सियाज से कड़ी चुनौती मिल रही है। सी-सेगमेंट सेडान कारों में बाजी मारते हुए मारुति सियाज की साल 2018 में सबसे ज्यादा 50,579 सियाज यूनिट्स की बिक्री की। वहीं होंडा सिटी की 42,045 यूनिट्स और हुंडई वरना की 42,605 यूनिट्स बिकीं। बिक्री के मामले में होंडा सिटी और हुंडई वरना को पछाड़ते हुए  सियाज ने पहले  स्थान पर पहुच गया है

होंडा कार्स ने होंडा सिटी के पेट्रोल वैरियंट्स में 3 हजार रुपए से लेकर 33 हजार रुपए की कमी की है। Honda City ZX MT एडिशन की कीमत 12.75 लाख रुपए रखी गई है, जो Honda City 1.5 ZX (CVT) से तकरीबन एक लाख रुपए कम है। Honda City 1.5 ZX (CVT) की कीमत 14.05 लाख रुपए है। जैपनीज कार निर्माता होंडा कार्स ने मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ Honda City ZX MT का पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया।

साथ ही, दो नए रंग रेडियंट रेड मैटेलिक और लूनर सिल्वर मैटेलिक को भी लॉन्च किया गया। Honda City ZX MT में 6 एयरबैग्स, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डू लैंप्स, एलईडी टेललाइट्स, लाइसेंस प्लेट लैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 16 इंच मशीनकट अलॉय व्हील, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक रेन सेंसिग वाइपर्स, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग और 17.7 सेमी (7 इंच) टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

होंडा सिटी की लंबाई 4,440 एमएम, चौड़ाई 1485 एमएम और ऊंचाई 1695 एमएम है। और  इसका व्हीलबेस 2550 एमएम दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165एमएम और कर्ब वेट 1085 किग्रा है। होंडा सिटी में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 पीएस की पीक पॉवर और 145 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि सिटी का 1.5 लीटर डीजल इंजन 100 पीएस की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 182 किमी प्रति घंटा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading