
MUZAFFARPUR : मुज़फ्फरपुर के चर्चित बालिका गृह यौन शोषण कांड में फरार चार्जशीटेड अभियुक्त रामाशंकर सिंह उर्फ चर्चित मास्टर साहब ने आज मुज़फ्फरपुर के विशेष पाॅक्सो कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मास्टर साहब महीनों से मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ भी सीबीआइ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।रामाशंकर सिंह उर्फ मास्टर साहेब ब्रजेश के पारिवारिक प्रेस का मैनेजर था। लड़कियों ने उसे गंदा आदमी बताया है।

वह लड़कियों को गंदी नजर से देखता था। लड़कियों से साथ दुष्कर्म व पिटाई भी करता था। मास्टर ने सफाई देते हुए कहा कि वो सिर्फ प्रेस में काम करता था। उसी दूसरे काम से मतलब नही रहता था और उसे कुछ नही पता है ।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में मनोरमा भवन और अन्य संस्थाओं में हुई छापेमारी के दौरान अन्य कई संस्थाओं में जिस रामाशंकर सिंह का नाम आया था वो मूल रूप से दरभंगा निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ झूलन के पिता रामाशंकर सिंह बताए जाते हैं। रामाशंकर सिंह स्वर्गीय राधा मोहन ठाकुर के सबसे करीबी बताए जाते हैं और मुजफ्फरपुर में रहकर अखबार और तमाम संस्थाओं से से जुड़े पैसे के लेनदेन और बैंकों का सारा कार्य यही संभाला करते थे। यह पूरी तरह बृजेश ठाकुर के पारिवारिक सदस्यों में गिने जाते हैं।
