
MUZAFFARPUR : मुज़फ़्फ़रपुर गायघाट थाना क्षेत्र के गायघाट इलाके में शव मिलने के बाद इलाक़े में सनसनी फैल गई। घटना के बाद लोगो में दहशत का माहौल बना हैं। मामला ज़िले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोबंद्रा गांव का है जहां मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी राधे सहनी के पुत्र सोनू सहनी के रूप में किया गया है।

घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष शंभु कुमार दल बल के साथ लेकर पहुंचे डाग स्क्वैड की टीम के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गए हैं पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पूर्व ही आपसी विवाद चल रहा था जिसमे हत्या किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है । पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मामलें को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है।

घटना की जानकारी मिलनें पर डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का अश्वासन दिया हैं। उन्होंने बताया कि हत्या में संलिप्त लोगो को बख्से नहीं जाएंगे, उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया की पुलिस मामलें की जांच में जुटी है। पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने के बाद कारवाई की जाएगी।
