
SHEOHAR : एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान के तहत आज शिवहर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जब शिवहर पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि शिवहर में शराब कारोबारी चोरी की बाइक से शराब जगह जगह पहुंचाता है ।

आज यह कारोबारी केनरा बैंक के नजदीक शराब पहुंचाने आने वाला है । जिस पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस टीम उसके पीछे लग गई। जैसे ही केनरा बैंक के निकट दो बाइक पर शराब कारोबारी पहुंचे ऐसे ही पुलिस चौकन्ना हो गई और दोनों शराब कारोबारी को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।

दोनों की पहचान शिवहर थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव के गुड्डू सिंह और कुंदन पांडे के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर एक बहुत बड़ा खुलासा भी किया है ।जिसके तहत दो और कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापामारी कर बिसाही गांव के राजन साह और जाफरपुर गांव के नीतीश गिरी को गिरफ्तार कर और बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है । राजन साह से शराब बाइक गिरोह लेते थे और शहर के अन्य जगहों पर पहुंचाते थे। जिसका उन्होंने कबूल भी किया है।

पुलिस ने चारों को को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जाफर पुर के नीतीश चोरी की बाइक शराब पहुंचाने वालों को देता है जिसके माध्यम से यह कारोबारी काम कर रहा था।
