BETTIAH : घटना को अंजाम देने के मौके पर पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी, हथियार बरामद

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में बेतिया स्टेशन चौक से घटना को अंजाम देने के पहले ही अपराधियो के मंसूबो पर पानी फेरते हुए उन्हें धर दबोचा। इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधी स्टेशन चौक पर किसी घटना को अंजाम देने वाले है।

सूचना के आलोक में त्वरित एक टीम सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेर्तृत्व में गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी क्रम में हनुमन्त नगर निवासी चुन्नू ठाकुर पिता रणसिंह ठाकुर को धर दबोचा गया। तलाशी के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 मोबाईल, 8 जिंदा गोली व एक पिस्टल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। जिसमे चर्चित 166/9 साही बन्धु दोहरी हत्या कांड में भी उक्त अपराधी की संलिप्तता थी। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, टेक्निकल सेल के मुन्ना कुमार सहित कई सिपाही शामिल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading