अरे आप पागल हैं क्या, पार्टी छोड़ने का सवाल सुनते ही भड़के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह, राहुल गांधी से की मुलाकात

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अखिलेश सिहं मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। इस दौरान जब पत्रकारों ने अखिलेश सिंह ने पूछा कि क्या आप पार्टी छोड़ देंगे? तो इस सवाल को सुनते ही अखिलेश सिंह भड़क गए उन्होंने कहा आप पागल हैं क्या इस तरह का सवाल कर रहे हैं।

राहुल गांधी से मिले अखिलेश सिंह

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जब अखिलेश सिंह वापस आए तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं तो उनसे मुलाकात करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से मिलकर उन्होंने उनका धन्यवाद दिया है।

वहीं जब अखिलेश सिंह से पूछा गया कि क्या आपको प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया है तो आप नाराज हैं, इस पर अखिलेश सिंह ने कहा कि, नहीं मैं तो बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि, मैं पार्टी के लिए जो भी कर सकता था किया और राहुल गांधी ने इसकी सराहना की इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए क्या हो सकती है।

पार्टी छोड़ने के सवाल पर भड़के अखिलेश

वहीं जब अखिलेश सिंह से पूछा गया कि क्या आप पार्टी ने बने रहेंगे तो वो भड़क गए उन्होंने कहा कि अरे आप पागल हैं क्या, इस तरह के सवाल का क्या मतलब है। उन्होंने आगे कहा कि वो पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। कोशिश करेंगे की पार्टी मजबूत हो और बिहार में इस बार हमारी सरकार बने।

राजेश कुमार बने नए प्रदेश अध्यक्ष

अखिलेश सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि अखिलेश सिंह नाराज है, वहीं कई रिपोर्ट्स की मानें तो अखिलेश सिंह ने कहा है कि उनका तरीका राहुल गांधी को पसंद नहीं आया..जब ये सवाल अखिलेश सिंह से किया गया तो उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को मेरा तरीका पसंद था अगर कोई ऐसा बोल रहा है तो वो गलत बोल रहा है।

बता दें कि, अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading