मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के पियर थाना क्षेत्र के बड़गाव पंचायत के वार्ड संख्या 10 का मामला है। जहां मृतक की पत्नी एवं भाई ने बताया कि बुधवार को मिथलेश राम की मृत्यु हो गई।

जहां उन्होंने गांव के ही व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने कहा कि गांव व्यक्ति द्वारा एक महिने पुर्व काम करने के लिए सोनिपथ हरियाणा के लिए बुलाया गया।

वहां जाने के बाद बुलाने वाले लोगों के द्वारा पहले से चल रहे विवाद को लेकर काफी मारा गया। जिंससे व्यक्ति की हालत काफी गंभीर हो गया उसके बाद बुधवार को वो अपने घर मुजफ्फरपुर पियर थाना क्षेत्र में वापस लौट आया।

आने के बाद घर वाले इलाज के लिए बंदरा के PHC पर ले गए लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए बंदरा PHC से मुजफ्फरपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।


मेडिकल अस्पताल में एडमिट के दौरान मृत्यु हो गई।
इसके बाद परिवार के लोगों ने शव को घर ले गया तो घटना की सूचना मिलते ही पियर थाना प्रभारी पंकज यादव एवं बड़गांव पंचायत मुखिया समेत अन्य लोग पहुंचे। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

