बिहार के 1120 शिक्षकों पर गिर सकती है गाज, शिक्षा विभाग ने पूछा- बिना हाजिरी के स्कूल कैसे?

बिहार शिक्षा विभाग ने सुपौल में बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के तहत 1120 शिक्षकों से एक साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह कदम तब उठाया गया जब 20 मार्च को ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए.

1120 शिक्षकों पर लटकी तलवार: जानकारी के अनुसार सभी 1120 शिक्षकों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं थी. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से सभी शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित जवाब देने का निर्देश दिया है. वहीं साक्ष्य नहीं दे पाने पर शिक्षा विभाग इन पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है.

स्थापना डीपीओ राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि बीते 20 मार्च को ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा की गई थी. जांच में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते सभी से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया. संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग इन शिक्षकों पर उचित कार्रवाई करेगा.

शिक्षकों में मचा हड़कंप: बता दें कि इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. कई शिक्षक इस जांच को लेकर चिंतित हैं, जबकि कुछ का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी भी इसकी वजह हो सकती है.

हालांकि शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. अब सभी की नजरें शिक्षकों के जवाब और विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading