मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र के रुपनपट्टी मथुरापुर पंचायत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन राम ने लाभार्थियों के बीच राशन बांटा और योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना गरीब तबके के लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में मददगार साबित हो रही है।

इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पंचायत समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के इस कल्याणकारी पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।



