बेनीबाद (मुजफ्फरपुर) कमलेश सहनी हत्याकांड की जांच के लिए राजद ने गठित की टीम

दीपक कुमार, गायघाट।

बेनीबाद (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र के रमौली गांव में हुए कमलेश सहनी हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक जांच टीम का गठन किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर गठित यह टीम घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।

जांच टीम के सदस्य धनौर गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिले और घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जायजा भी लिया।

इस दौरान राजद विधायक निरंजन राय सहित कई राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

परिजनों को न्याय दिलाने की मांग

जांच टीम ने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.