मारुति सुजुकी बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन 27 जनवरी को होगा लांच

नेक्सा डीलरों ने नए फेसलिफ्ट वर्जन की एडवांस बुकिंग करनी शुरू कर दी है। बलेनो को साल 2015 में लॉन्च किया गया था, और लॉन्चिंग के बाद से पहली बार बलेनो में कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। कंपनी ने बलेनो के दामों में भी बढ़ोतरी की है और पहले के मुकाबले यह ज्यादा महंगी हो गई है। बलेनो में कई नए फीचर शामिल किए गए हैं। खबरें के मुताबिक बलेनो में रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी फॉग लैंप्स जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

अब बलेनो के सभी वैरियंट्स में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलेंगे। फिलहाल ये लग्जरी फीचर केवल हुंडई आई20 जैसी महंगी हैचबैक कारों में ही आ रहे हैं। इसके अलावा बलेनो में स्पीड सेंसिग डोर लॉक्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम, प्रीमियम सीट फैब्रिक्स, नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डायल और मारुति सुजुकी सियाज की तरह डैशबोर्ड में फॉक्स वुड फीनिशिंग दी जा सकती है।

1 हजार रुपए में नई बलेनो की बुकिंग

खबरों के मुताबिक मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरों ने मात्र 11 हजार रुपए में नई बलेनो की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि मारुति ने अभी तक बलेनो की लॉन्चिंग तारीख का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 27 जनवरी को कंपनी इसकी लॉन्चिंग करेगी।

फिलहाल, मारुति बलेनो में 1.2 लीटर का 12 पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी की पॉवर और 4,000 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं 1.3 लीटर का डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 74 बीएचपी की पॉवर और 2,000 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वर्जन में स्टैंडर्ड 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि सीवीटी का विकल्प दिया गया है। वहीं डीजल वर्जन में केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया गया है। वहीं आरएस वैरियंट में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन है, जो 101 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देता है।

अगर कीमतों की बात करें, तो नई बलेनो के एंट्री लेवल सिग्मा पेट्रोल की कीमतों में 3,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 5.41 लाख रुपए में मिलेगी। वहीं सिग्मा डीजल 6.54 लाख रुपए में मिलेगी। वहीं डेल्टा और जीटा की कीमतों में 6 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं बलेनो के आरएस परफॉमेंस वैरियंट में भी 6 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 8.53 लाख रुपए में मिलेगी। लेकिन बलेनो अल्फा पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 8.46 लाख रुपए होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.