सोनू सूद ने मणिकर्णिका छोड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं काफी परेशान हो गया था

हाल ही में सोनू सूद की फिल्म ‘सिंबा’ रिलीज हुई । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म में सोनू सूद विलेन के रोल में नजर आए थे । वहीं रणवीर सिंह और सारा अली खान लीड कलाकार थे। सोनू सूद ने हाल ही में फिल्म ‘मणिकर्णिका’ छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोनू सूद ने फिल्म को आधा शूट करने के बाद छोड़ दिया था ।

इसको लेकर कंगना का कहना था कि सोनू एक महिला डायरेक्टर के अंडर में काम नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ी । वहीं सोनू ने अब जो बयान दिया है वह चौंकाने वाला है । सोनू ने कहा कि,  ‘फिल्म की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा था जब डायरेक्टर और कंगना के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही थीं।

वो चाहते थे कि फिल्म की शूटिंग फिर से हो । मैंने उनसे पूछा कि मुझे यह बताया जाए कि वो किस भाग की शूटिंग करना चाहते हैं क्योंकि मैं कुछ ही सीन फिर से शूट कर सकता था, जो जरूरी थे।’ ‘जब मणिकर्णिका की एडिटिंग हुई और मैंने फिल्म देखी तो मुझे पता लगा कि जो सीन हमने शूट किए थे, वो फिल्म से गायब हैं। इसके बाद मैं काफी परेशान हो गया। मैंने बहुत मेहनत की थी और उसके बाद जब मुझसे कहा गया कि हम दोबारा शूटिंग करना चाहते हैं तो मैंने इंकार कर दिया।’

कि सोनू के फिल्म छोड़ने के बाद जीशान अयूब को कास्ट कर लिया गया। सोनू फिल्म में सदाशिवराव भाऊ का रोल कर रहे थे । वहीं सोनू को कंगना के डायरेक्शन का तरीका पसंद आया । इस पर उन्होंने कहा, ‘कंगना को पता था कि उसे क्या चाहिए । ये उसके डायरेक्शन की सबसे अच्छी चीज थी ।’

कंगना रनौत ने इस फिल्म से डायरेक्शन में भी डेब्यू किया है । वो फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभा रही हैं । मणिकर्णिका 25 जनवरी को रिलीज होगी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.