जब मैंने PM मोदी की बायोपिक बनाने की बात की तो लोगों ने कहा बहुत रिस्क है : निर्माता संदीप सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। अभिनेता विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभा रहे हैं।  इससे पहले फिल्म में परेश रावल को लिए जाने की खबर थी।  फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। संदीप सिंह ने इंटरव्यू में बताया- ‘चाहे वह ‘मैरी कॉम’ की कहानी हो, ‘सरबजीत’ या हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री, इनकी कहानियों ने मेरे दिल को छुआ है।

एक रचनात्मक दिमाग के तौर पर हमें यह समझना होगा कि फिल्मों का व्यापार बदल गया है, अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई कहानी पर निर्भर करती है कलाकार पर नहीं। पिछला साल इसका सबूत है। इसलिए, मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं जो हमारे दिमाग पर असर करें।’ संदीप सिंह ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ किरदार के लिए विवेक को चुनने के कई कारण हैं। सबसे पहला, हम एक अनुभवी अभिनेता और अच्छे परफॉर्मर को लेना चाहते थे. विवेक मनोरंजन उद्योग में 18 साल से काम कर रहे हैं। मैं पिछले काफी समय से सुन रहा हूं कि पीएम की बायोपिक में शीर्ष किरदार परेश रावल करेंगे लेकिन, हमने परेश जी से इस संबंध में कभी संपर्क ही नहीं किया।’ जब संदीप सिंह से पूछा गया कि उन्होंने बायोपिक बनाने के लिए पीएम मोदी को ही क्यों चुना। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं उन पर इसलिए फिल्म बनाना चाहता था क्योंकि उनका जीवन वास्तव में प्रेरक है लेकिन, जब मैंने लोगों को इसके बारे में बताया, तो सभी ने कहा कि इसे बनाना बहुत अधिक रिस्की है क्योंकि वे वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और उनके बारे में लोगों के मन में निश्चित विचार हैं।

पिछले चार साल से, मैंने फिल्म उद्योग से सहयोग मांगा और आखिरकार लोग तैयार हो गए। संदीप सिंह ने बताया कि मुझे ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो अपना बहुत सारा समय हमें दे सके। फिल्म मोदीजी के शुरुआती जीवन से शुरू होती है, इसलिए मैं ऐसे कलाकार की तलाश कर रहा था जो उनके 20 साल से 60 साल तक का किरदार समान रूप से निभा सके। इस मामले में विवेक की आयु सही है, जो युवा और बाद का चरित्र निभा सकते हैं। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.