प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारी बैठक में जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का मुजफ्फरपुर में भव्य स्वागत

मुजफ्फरपुर | विशेष प्रतिनिधि

मधुबनी में आगामी 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों पर है। इसी सिलसिले में आयोजित तैयारी बैठक में शामिल होने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय दिलीप जायसवाल का आज मुजफ्फरपुर की धरती पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश वर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती रीता शर्मा, मुजफ्फरपुर भाजपा ज़िलाध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार, जिला महामंत्री श्री मनोज तिवारी, श्री रवि शंकर कुशवाहा, तथा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री साहेब कुमार साह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के लिए गर्व का विषय है, और इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading