मुज़फ़्फ़रपुर : गर्मी में राहत: वार्ड 7 की पार्षद सुषमा देवी ने राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की

मुजफ्फरपुर | नगर संवाददाता

गर्मी के तेज़ प्रकोप को देखते हुए मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 में वार्ड पार्षद सुषमा देवी ने मानवता का परिचय देते हुए राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था करवाई है।

प्याऊ को दो प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है —

आनंदपुरी स्थित पार्षद आवास के बाहर बीबीगंज मेन रोड, गांधीनगर तीनपुलिया के पास

इन स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी से परेशान राहगीरों और आम नागरिकों को तात्कालिक राहत मिल सके।

पार्षद सुषमा देवी ने कहा कि “गर्मी में लोगों की सेवा करना ही सच्ची जनसेवा है। आने-जाने वालों के लिए ठंडे पानी की सुविधा एक छोटी सी पहल है, लेकिन इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।”

स्थानीय लोगों ने पार्षद के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है। गर्मी के इस मौसम में यह एक सराहनीय और संवेदनशील पहल है जो सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading