संत जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल, मुज़फ्फरपुर का Xth और XIIth 2025 का ऐतिहासिक प्रदर्शन

XIIth में 99% और Xth में 100% सफलता दर, जिले में फिर लहराया परचम

मुज़फ्फरपुर — संत जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल, मुज़फ्फरपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए इंटरमीडिएट (AISSCE 2025) और मैट्रिक (AISSE 2025) दोनों परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय ने न सिर्फ जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का उदाहरण पेश किया।

XIIth परीक्षा 2025 का परिणाम

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 88 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 87 छात्र सफल घोषित किए गए। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99% रहा।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 20 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए। 70% से ऊपर 57 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त किए। 60% से ऊपर 76 विद्यार्थियों ने सफलता पाई।

टॉपर्स की सूची में वाणिज्य संकाय के अभिनव राज ने 479 अंक (96%) के साथ विद्यालय टॉप किया। वहीं अंकुर कुमार रमन ने 473 अंक (95%) प्राप्त कर दूसरा स्थान और मानविकी संकाय के सुमित कुमार ने 470 अंक (94%) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अरुणांचल (468 अंक), शिवांश (465), सौम्या गुप्ता (463), कल्याणी (461), फराज़ दौदी (453) शामिल हैं।

तीनों संकाय — विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी — के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्राचार्य ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी निरंतर मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम ला रहे हैं। यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। हम भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Xth परीक्षा 2025 में सौ फीसदी परिणाम

संत जेवियर्स स्कूल ने इस वर्ष AISSE (कक्षा 10) 2025 की परीक्षा में भी ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। कुल 218 विद्यार्थियों में से 216 सफल हुए जबकि दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100% रहा।

विद्यालय प्रबंधन के आँकड़ों के अनुसार:

32 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 168 विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किए। 70% से ऊपर 149 विद्यार्थियों ने और 60% से अधिक 185 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की अंकिता चंद्रा और एमााद खान ने संयुक्त रूप से 486 अंक (97%) प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने।

आयेशा अलाउद्दीन और प्रत्युष सिन्हा ने 482 अंक (96%) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

तीसरे स्थान पर फातिमा अलाउद्दीन रहीं, जिन्होंने 477 अंक (95%) प्राप्त किए।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में किसलय वत्स (474), वंशिका मोटानी (473), विनिशा सिंघानिया (472), विशिष्ट गुप्ता (472), अयन राज (472) प्रमुख रहे।

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, अंग्रेज़ी, सामाजिक विज्ञान और हिन्दी — सभी विषयों में उच्च औसत अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को और ऊँचाई दी।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा,

“यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन परिश्रम, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सशक्त प्रमाण है। हमारा विद्यालय न केवल शिक्षा बल्कि नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष बल देता है। इसी का परिणाम है कि विद्यार्थी हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।”

उन्होंने विद्यालय परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति और शिक्षकगण ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading