मुज़फ़्फ़रपुर: गायघाट पश्चिमी मंडल की नव गठित मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक सोमवार को दहिला स्थित उच्च विद्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री जय कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मंडल पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत करते हुए की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

भाजपा से चुनाव लड़ने का सर्वसम्मत प्रस्ताव
मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बैठक में गायघाट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को ही चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति से समर्थन दिया। इस प्रस्ताव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविनन्दन कुमार सिंह ने भी समर्थन देते हुए कहा कि वह इसे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र अपनाने और अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

टीम भावना से कार्य करने का आह्वान
भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने कार्यसमिति सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की एकजुटता और निष्ठा पर निर्भर करती है।

रणनीतिक दिशा-निर्देश
जिला कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मंडल प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्व निभाने की अपील की।

शक्ति केंद्र प्रमुखों की घोषणा
मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने इस दौरान विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रमुखों की भी घोषणा की:
बाघाखाल: सरोज कुमार सिंह दहिला पत्शर्मा: अभय कुमार राय रामनगर: मंजीत सिंह बोआरीडीह: प्रेम कुमार सिंह लोमा: राजीव राय कमर्थु: श्याम सहनी बेरुआ: अजय कुंवर मैंठी: बिंदेश्वर शर्मा

विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर, जिला मंत्री बिकाऊ यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, पूर्व मंडल संयोजक अरविंद कुमार अविचल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य साहिल सहित कई गणमान्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक में पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी, पूर्व महामंत्री अभय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी उमाकांत कुमार, सोशल मीडिया संयोजक यशवंत सिंह, आईटी सेल संयोजक गोपाल कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि गायघाट में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं।
