मणिकर्णिका को करणी सेना की धमकी, कहा- फिल्म रिलीज हुई तो…

‘पद्मावत’ का विरोध करने वाली करणी सेना ने फिल्म को बैन कराने के लिए देशव्यापी आन्दोलन किया था। कई दिनों से शांत रही करणी सेना एक बार फिर से एक्टिव हो गई है और इस बार करणी सेना के निशाने पर है कंगना रनौत की आने वाली फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी।

बीते गुरुवार करणी सेना ने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की रिलीज का विरोध किया। करणी सेना के मुताबिक उन्हें ‘रानी लक्ष्मीबाई’ के ब्रिटिश अफसर संग रिलेशन पर आपत्ति है। उनका दावा है कि फिल्म में महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह शेखावत ने  कहा, ‘हमने देखा है कि फिल्म बनाने वाले किसी उद्देश्य के साथ खास सीन्स को दिखाने की स्वतंत्रता लेते हैं। अब ये सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम पहले भी इस तरह के मामलों पर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी, हमने फिल्म ‘पद्मावत’ को कई राज्यों में रिलीज नहीं होने दिया था।”सुखदेव सिंह ने कहा, ‘कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ भी ‘पद्मवात’ की तरह ही अंजाम भुगतेगी। हमने इस फिल्म के निर्माताओं से कहा है कि वे पहले हमें फिल्म दिखाएं और उसके बाद रिलीज करें।

अगर वे हमें बिना दिखाए इसे रिलीज कर देते हैं तो हम प्रॉपर्टी तोड़ेगे और इसके लिए हम जिम्मेदार भी नहीं होंगे। बता दें कि महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में उनके शौर्य, देशभक्ति, पराक्रम और त्याग को दिखाया जाएगा।

यह फिल्म हिंदी और तेलगु भाषा में 25 जनवरी को रिलीज की होगी। इस फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.