मुज़फ़्फ़रपुर बना हिप्पो साइकिल क्रांति का गवाह – बिहार डीलर्स मीट में 180+ डीलर्स, नई तकनीक और बड़े विज़न का हुआ ऐलान

मुज़फ़्फ़रपुर, 20 सितम्बर 2025। मुज़फ़्फ़रपुर के माडीपुर स्थित एक निजी होटल में आज HIPPO- The Hi Power Bikes की ओर से भव्य बिहार डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिहार में हिप्पो की मज़बूत उपस्थिति और भविष्य की रणनीतियों का परिचायक बना। पूरे राज्य से आए 180 से अधिक डीलर्स इस आयोजन में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत हिप्पो साइकिल रवि इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक नलिन महाजन ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने उपस्थित सभी डीलर्स से परिचय प्राप्त किया और उन्हें हिप्पो साइकिल की विशेषताओं, तकनीकी खूबियों और उपभोक्ता हितों से अवगत कराया। साथ ही, डीलर्स से सुझाव भी लिए गए ताकि कंपनी अपने उत्पाद और सेवाओं को और बेहतर बना सके।

आयोजन के दौरान हिप्पो की ओर से एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें कंपनी की सभी प्रमुख साइकिल और बाइक्स को प्रदर्शित किया गया। डीलर्स ने इन मॉडलों में गहरी रुचि दिखाई और उनकी आधुनिक तकनीक एवं डिज़ाइन की सराहना की।

कंपनी के नेशनल सेल्स हेड आशुतोष महाजन ने प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से हिप्पो साइकिल और बाइक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी किस तरह से क्वालिटी, ड्यूरैबिलिटी और नई तकनीक को ध्यान में रखते हुए उत्पाद तैयार कर रही है और इसका सीधा लाभ ग्राहकों एवं डीलर्स को मिल रहा है।

वहीं, सिनियर एरिया सेल्स मैनेजर मनोज कुमार सिंह ने कंपनी की सेल्स विस्तार योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिहार में हिप्पो का डीलर नेटवर्क लगातार मज़बूत हो रहा है और आने वाले दिनों में कंपनी ग्रामीण और शहरी दोनों बाज़ारों में नए अवसरों की तलाश कर रही है।

कार्यक्रम में लेटेस्ट डेवलपमेंट्स, एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स और रिवार्ड स्कीम की भी घोषणा की गई। खासकर, नेटवर्किंग सेशन और इंटरएक्टिव डिस्कशन ने डीलर्स को कंपनी के अधिकारियों से सीधे जुड़ने का अवसर दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी डीलर्स के लिए आयोजित लंच के साथ हुआ। इस मौके पर डीलर्स ने कंपनी की पहल को सराहते हुए कहा कि हिप्पो आने वाले समय में बिहार के मार्केट में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading