मुज़फ़्फ़रपुर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, सुधा दूध-बटर-पनीर अब सस्ते

पटना/मूज़फ़्फ़रपुर: त्योहारों से पहले बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का सीधा असर अब दूध और दुग्ध उत्पादों पर भी दिखाई देगा। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) ने सुधा उत्पादों की कीमतों में कमी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का लाभ मूज़फ़्फ़रपुर डेयरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं सहित पूरे राज्य में लोगों को मिलेगा।

नई दरें सोमवार से लागू होंगी। कॉम्फेड ने बताया कि सुधा उत्पादों की कीमतों में 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक की कटौती की गई है।

🥛 नई दरें इस प्रकार होंगी –

सुधा टेबल बटर 50 ग्राम – 31 रुपये 100 ग्राम – 55 रुपये 500 ग्राम – अब 270 रुपये (पहले 275 रुपये) सुधा पनीर 100 ग्राम – 46 रुपये 200 ग्राम – 88 रुपये 500 ग्राम – 210 रुपये सुधा दूध स्पेशल पाउच दूध (500 एमएल) – 315 रुपये (पहले 320 रुपये) टेट्रा पैक दूध (500 एमएल) – 325 रुपये (पहले 330 रुपये) सुधा घी (मेगापैक टिन पैक 1 किलो) अब 640 रुपये (पहले 650 रुपये)

🗣️ अधिकारियों ने क्या कहा?

तिमुल मुजफ्फरपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने कहा कि “भारत सरकार की ओर से की गई जीएसटी कटौती का लाभ सीधा उपभोक्ताओं तक पहुँचाना ही हमारी प्राथमिकता है। सुधा ब्रांड हमेशा से शुद्धता और किफ़ायत का प्रतीक रहा है और आगे भी यही भरोसा कायम रहेगा।”

वही तिमुल मुजफ्फरपुर डेयरी के मार्केटिंग इनचार्ज रूपेश कुमार ने कहा कि “कीमतों में यह कटौती उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुँचाएगी। खासकर त्योहारों के मौसम में सुधा उत्पाद और भी सुलभ हो जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं का भरोसा हम पर और मजबूत होगा।”

त्योहारों पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

त्योहारों के इस मौसम में सुधा उत्पादों की कीमतों में हुई यह कमी उपभोक्ताओं को सीधी राहत देगी। दूध, पनीर, बटर और घी जैसे रोज़मर्रा के ज़रूरी उत्पाद अब पहले से सस्ते दाम पर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading